फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से तीन पेटी शराब व अन्य सामग्री बरामद, प्रधान पद की प्रत्याशी के पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत से तीन पेटी शराब व अन्य सामग्री बरामद, प्रधान पद की प्रत्याशी के पति समेत सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव बातनौर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बातनोर में छापा मारकर अपमिश्रित शराब बरामद की है। बताया गया कि पुलिस ने 850 खाली पव्वे, 700 ढक्कन, तीन पेटी तैयार शराब, केमिकल, बार कोड, यूरिया बरामद किया है। आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल ने बताया कि प्रधान पद का एक प्रत्याशी का पति भी अवैध शराब बनाने में शामिल है। बताया गया कि उक्त शराब वोटरों को परोसने के लिए बनाई जा रही थी। आबकारी विभाग तथा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर गांव बातनौर के जंगल में गन्ने के खेत से शराब बरामद की है। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी के पति सहित सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिविर सिंह भदौरिया ने बताया गांव के ही अजय सैनी, मोहन, राजेंद्र, अंकित, रमन, शाकिर, सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें