फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के भांजे से बदमाशों ने चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद के भांजे से बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

मेरठ। रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। हापुड़ रोड पर कार सवार बदमाशों ने भाजपा पार्षद के भांजे की कार को ओवरटेक कर लूटपाट की और फरार हो गए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज व फैंटम पर तैनात सिपाही पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा पार्षद से हाथापाई भी की है।
ग्रेटर नोएडा निवासी ऋषभ बुधवार देर रात अपने चचेरे भाई शालीमार बाग दिल्ली निवासी सौरभ के साथ कार में सवार होकर मेरठ के एल ब्लॉक शास्त्री नगर निवासी अपने रिश्तेदार भाजपा नेता तपन गोयल के यहां आ रहे थे। हापुड़ रोड पर वैगनआर कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। एक युवक वैगनआर से नीचे उतरा और इशारे से ऋषभ की गाड़ी का शीशा खुलवा लिया। जैसे ही ऋषभ ने शीशा नीचे किया, आरोपी युवक ऋषभ के गले में पड़ी चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली और फरार हो गए। पीड़ितों ने पीछा शुरू कर दिया। लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी के पास गाड़ी रोक ली और शोर मचा कर अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी चेन मांगी तो आरोपी युवकों ने मारपीट की, जिसमें ऋषभ का दांत टूट गया। इस दौरान लिसाड़ीगेट थाने की एक फैंटम वहां पहुंच गई। पीड़ित का कहना है कि भागते वक्त आरोपी का आधार कार्ड गिर गया था, जिसे सिपाही ओजस्वी मलिक को सौंप दिया।
विज्ञापन

----
भाजपा पार्षद से की गई हाथापाई
ऋषभ के मामा भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि फैंटम पर मौजूद सिपाही ओजस्वी मलिक और बिजली बंबा चौकी इंचार्ज रोबिन नेपार्षद के साथ अभद्रता कर दी। हाथापाई का भी आरोप है। भाजपा पार्षद ने पहले एसपी सिटी विनीत भटनागर और उसके बाद एसएसपी अजय साहनी के सीयूजी नंबर पर पूरी घटना बताई। वहीं, पार्षद का कहना है कि पुलिस ने आरोपी का आधार कार्ड गायब कर दिया है। वह अफसरों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उनके साथ की गई मारपीट की जानकारी वह संगठन को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें