यह ट्रेन सोमवार को कांधला में रुकी थी। मंगलवार को इसे शामली रेलवे स्टेशन पर रोड़े डालने थे। ये ट्रेन मंगलवार रात 8.45 बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के यार्ड से उसे ट्रैक नंबर पांच से छह पर लिया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि यार्ड के अंदर जो ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है उससे रेलमार्ग के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
ये ट्रैक स्टेशन के अंदर ही रेलगाड़ियों से माल उतारने में ही प्रयोग होता है। हालांकि इस हादसे से दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली स्टेशन के सिग्नल पर ही रोक दिया गया था। ट्रेन में बैठे यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल गया था।
वहीं यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि देर रात करीब पौने दस बजे रेलमार्ग को चालू करा दिया गया है। मालगाड़ी के जो डिब्बे उतरे थे उन्हें अलग करके मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/