वहीं घटना की जानकारी पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में लखीमपुर खीरी के डलवापुर निवासी मुकेश पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। अन्य कई घायलों की हालत गंभीर बनीं हुई है। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
हादसे में घायल
खेकड़ा सीएचसी में घायल अरूण पुत्र लक्ष्मण लखीमपुर, सुदेश पुत्र सुंदर, अंतिम पुत्र मलखान, दिवाकर पुत्र साधु, रजनीश पुत्र मिश्री लाल, छोटेलाल पुत्र महेश, अनुज पुत्र सुंदर लाल, सतीश पुत्र राम सहाय, राम तीरथ भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में अमित पुत्र राजाराम, महानंद पुत्र रामनिवास निवासी पुरवा, उदल सिंह जलालपुर, सुरेश निवासी बरगदिया, राज कुमार डलवापुर, अशोक और योगेश, दिवाकर, अनुज, चुन्नू, राजेश, राम खिलावन, संतोष, राम सिंह, कपिल, महानंद, अनिल, सर्वेश, सतीश, अनिल, महावीर, दिलीप, मनोज, अमित, बिजेंद्र, अरुण समेत 40 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें अधिकतर लखीमपुर खीरी के डलवापुर और बरगदिया गांव के रहने वाले हैं। सीतापुर जिले के अंतिम और मुकेश भी घायल हुए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/