फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री से सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/खरखौदा। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद महिला और उसके प्रेमी अब्दुल्ला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया, जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे, तभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे।
खरखौदा थानाक्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह पार्क में बेहोशी की हालत में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मिली थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दूसरे समुदाय की एक महिला ने सोमवार रात उन्हें अपने घर बुलाया था। जहां महिला के प्रेमी व उसके दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसका नामजद मुकदमा बुधवार को खरखौदा थाने में दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कार्यकर्ताओं के साथ खरखौदा थाने में हंगामा किया। सचिन सिरोही का कहना है कि खरखौदा पुलिस घटना को छुपाने में लगी थी और अब आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर खरखौदा का कहना है कि खरखौदा थाने में पीड़िता के 161 के बयान हो चुके हैं। वहीं नामजद तीनों आरोपियों ने आरोपों को गलत बताया है। पीड़िता के पहले कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे, उसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें