फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फायरिंग करने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में सरस्वती विहार रोहटा रोड निवासी अरविंद, हरिवंश विहार कंकरखेड़ा निवासी रोहित और आनंद विहार कंकरखेड़ा निवासी रितिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पांच मार्च को राहुल निवासी सरस्वती विहार रोहटा रोड ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि हरपाल, अरविन्द, विक्की और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। अरविंद, उसके साथी विक्की व अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। टीपीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को 52 फुटा रोड ट्रांसफार्मर के सामने वाली रोड से गिरफ्तार किया। रितिक के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें