फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधवपुरम में अंधाधुंध फायरिंग करने वालों से हुई मुठभेड़, तीन बदमाश घायल
विज्ञापन

मेरठ। माधवपुरम में भरे बाजार अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश फरार है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-एक में तीन मार्च को चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें अंकित कौशिक की कॉस्मेटिक की दुकान के बाहर बीए की छात्रा कोमल मिश्रा के पेट में गोली लग गई थी। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान वेदांत वर्मा निवासी मास्टर कॉलोनी ब्रह्मपुरी, अभय ठाकुर निवासी हरोड़ा सिंभावली हापुड, अनिकेत उर्फ शैंकी निवासी सूर्य पुरम कॉलोनी ब्रह्मपुरी और सचिन सैनी निवासी कृष्णापुरम मलियाना टीपी नगर के रूप में हुई थी। तब से ही पुलिस चारों बदमाश की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार नूर नगर हाल्ट के पास शनिवार सुबह 4:00 बजे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में ब्रह्मपुरी थाना से भी पुलिस पहुंची।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से पुलिस जीप का अगला शीशा भी टूट गया। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीनों को अस्पताल भेज उपचार शुरू कराया गया। यहां उनकी पहचान माधवपुरम में गोलियां चलाने वाले वेदांत वर्मा, अभय ठाकुर और अनिकेत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

---
बाजार में दहशत फैलाने के लिए चलाई थी गोली
- पुलिस का दावा है कि शराब पीकर बाजार में व्यापारियों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई थी। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़ी छात्रा कोमल मिश्रा को बदमाशों की एक गोली लग गई थी। छात्रा को गोली लगने के बाद चारों बदमाश वहां से फरार हो गए थे। पुलिस इन चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके आधार पर गुंडा एक्ट या फिर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि घायल बदमाशों ने माधवपुरम की वारदात कबूल कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान भी हो गई है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें