फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला

Wed, 13 Jan 2021 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • रालोद जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस पर चोरी का मामला
  • आरोपी चोरी किया सामान लेकर पहुंचा, नौकरी पर रखा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में एक फार्महाउस पर चोरी करने वाले चोर की ईमानदारी देखकर फार्महाउसक के मालिक ने भी दरियादिली दिखाई। यहां एक चोर द्वारा चोरी किया गया सामान वापस किया गया तो फार्महाउस के मालिक ने उसे नौकरी पर रख लिया। आगे पढ़ें क्या था पूरा मामला -
विज्ञापन


जनपद के मोदीपुरम थानाक्षेत्र स्थित रालोद जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस में चोरी के मामले में मंगलवार को गाजियाबाद निवासी आरोपी गलती का अहसास होना बताकर जिलाध्यक्ष के पास चोरी किया सामान लेकर पहुंच गया। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव के अनुसार उनके फार्म हाउस के स्टोर का ताला तोड़कर चोर ने हजारों रुपये का सामान चोरी किया था।

चोरी की जानकारी लगने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही थी कि चोर ने फिर से फार्महाउस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें :बसपा नेता याकूब कुरैशी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर हंगामा, चार करोड़ कीमत की जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को गाजियाबाद निवासी आरोपी उनका चोरी हुआ सामान लेकर पहुंचा। सामान देखकर वह चौंक गए। उन्होंने युवक से पूछा कि तुम्हारे पास यह सामान कैसे आया तो उसने कहा कि वह बेरोजगार है। परिवार चलाने के लिए चोरी की घटना की। इस घटना को उसने अंजाम तो दे दिया, लेकिन उसे लगातार पछतावा हो रहा था।
विज्ञापन


चोर ने माफी मांगते हुए नौकरी पर रखने की जिलाध्यक्ष से गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवक को गलती का अहसास हो गया और वह सामान लेकर खुद उनके पास आया है। बेरोजगारी के चलते उसने ऐसा किया। उन्होंने उसे अपने फार्म हाउस पर नौकरी दे दी।

यह भी पढ़ें : योगीराज में खाई हैं लाठियां, आंदोलन से ही मिलेगा हक : जयंत चौधरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें