फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ अड्डे से तेजगढ़ी तक छह लेन होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ अड्डे से तेजगढ़ी तक छह लेन होगी सड़क
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ अड्डे से तेजगढ़ी चौराहे तक प्रस्तावित छह लेन स्मार्ट रोड बनाने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीडब्लूडी, नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सड़क के दोनों तरफ 10.5 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। चौड़ाई को बढ़ाया जाना है। वहीं, नाला बनाकर उसके ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा। जिससे बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव न हो सके।
इस सड़क को स्मार्ट सड़क बनाने के लिए तीन विभागों को कार्य करना है। इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर विकास विभाग की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को ही धरातल पर लाया जाना है। शहर में राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई कार्य किए जाने हैं। इसमें एक स्मार्ट सड़क का निर्माण भी है। इसके लिए 49 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इस स्मार्ट सड़क में नगर निगम को पौधे और सुंदरीकरण, बिजली विभाग को भूमिगत लाइनें और लोक निर्माण विभाग सड़क का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन में होगा प्रेजेंटेशन
लोक निर्माण विभाग डीपीआर बनाने के बाद कंसल्टेंट कंपनी को सौंप देगा। इसके बाद कंपनी शासन में प्रेजेंटेशन देने के बाद डीपीआर को स्वीकृत कराएगी। इस प्रक्रिया में भी करीब एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें