फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पावन सावन माह के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर सहित नगर व आसपास के विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन मंदिरों में हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारे गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

अलसुबह से ही शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लगनी शुरू हो गई थीं। बड़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत व फल-फूल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव से अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर उपवास रखकर दिनभर प्रभु का ध्यान किया। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह और मंदिरों में गूंजते भजनों व जयकारों से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें