मेरठ में समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन की रैली को लेकर सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह से तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के दबथुवा में हुई सपा-रालोद गठबंधन की रैली को लेकर पुलिस ने आयोजक सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को नोटिस भेजा है। इसमें लिखा है कि पूर्व सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। रैली स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। इसके कारण अनाधिकृत लोग डी घेरे को तोड़कर मंच पर चढ़ने लगे। इससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। रैली के आयोजन में पार्किंग, सुरक्षा, कानून व्यवस्था के नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। तीन दिन में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।
वहीं, इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में ढील बरती है। रैली स्थल पर पर्याप्त पुलिसबल नहीं था। इसकी सूचना एसपी देहात और एसएसपी को भी फोन पर दी गई थी। पुलिस-प्रशासन भाजपा के दबाव में आकर नोटिस थमा रहा है। नोटिस भेजकर डराने और दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में जल्दी बैठक की जाएगी।