फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा से बढ़कर नहीं कोई पुण्य कार्य : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 24केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने कहा कि मनुष्य को अपने घरों में मौजूद माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। माता-पिता की सेवा करने से भगवान खुश होकर जीवन खुशियों से भर देते हैं। उनकी सेवा करने और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, नितिन जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें