फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 24केएआर 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ, जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल और उपप्रधानाचार्य राखी झा ने ध्वजारोहण कर किया। बच्चाेें नेे राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। देश की महानता, एकता और विकास को लेकर नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, सलीम अहमद, राखी भारती, रेनू शर्मा, दीपा धामा, शिवांगी शर्मा मौजूद रहे। वहीं आदर्श पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक नरेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरू कराया। विद्यार्थियों ने आज दिल पर हाथ रख के, मेड इन इंडिया, चक दे इंडिया, सूरज पर करें हम सवारी, वंदे मातरम् और जलवा-जलवा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास को जीवंत रूप में दर्शाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कोमल शर्मा, अलीना, शोविक, आरुष, राघव, निकुंज, लविशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें