फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की सुरक्षा में न गार्ड है और न पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एटीएम की सुरक्षा में ना सिक्योरिटी गार्ड है और ना ही पुलिस का पहरा। एटीएम में ठगी हो जाए या लूटपाट की घटना, जिम्मेदार सो रहे है। शहर में दो एटीएम में बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। एक एटीएम को बदमाशों ने कटर से काटकर 9.02 लाख रुपये लूटकर ले गए, जबकि दूसरे एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। इन वारदात को दो दिन बीतने के बावजूद पुलिस और एटीएम कंपनी के अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। एटीएम में घुसकर ठगी तो कभी एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की घटनाएं लगातार साइबर सेल के पास आती हैं। पुलिस का दावा है कि कई बार बैंक और एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद कोई गंभीर नहीं है। एटीएम काटकर पैसा लेने वाले वारदात के बाद पुलिस ने बैंक और एटीएम कंपनी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बैंक और एटीएम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से बातचीत की गई है।
विज्ञापन

---
माधवपुरम में एटीएम तोड़ने वालों पर केस दर्ज
मेरठ। माधवपुरम में एटीएम में तोड़फोड़ करने के आरोपी के खिलाफ शनिवार को ब्रह्मपुरी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने शिकायत दी कि उनकी एक एटीएम इंडिया वन माधवपुरम में शालू बेकरी के पास किराए की दुकान में है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ की।
---
एटीएम कंपनी भी करेगी जांच
माधवपुरम में लगा एटीएम बैंगलुरु की कंपनी का है। एटीएम में तोड़फोड़ की जानकारी लगने पर कंपनी के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को भेजी है। इसमें एक संदिग्ध युवक एटीएम में घुसते हुए नजर आया है। उसने ने ही तोड़फोड़ की है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहीं लगा बदमाशों का सुराग
रोहटा रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कटर से काटकर 9.02 लाख रुपये लूटकर ले जाने वाले बदमाशों को तीसरे दिन भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। बुधवार सुबह बदमाशों ने यह वारदात की थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशों की तलाश में सर्विलांस और एसओजी की टीम लगा दी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार होंगे और पैसा भी बरामद होगा। पुलिस ने आसपास में दुकान व घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे है।
---
बैंक व एटीएम कंपनी के अधिकारियों से पुलिस बात करके एटीएम की सुरक्षा का प्लान बनाएगी। एटीएम से पैसा जाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे है। पुलिस जल्द ही एटीएम में वारदात करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें