फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में लगा जाम, आज रूट देखकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मेरठ। दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा लागू किया गया रूट डायवर्जन प्लान छोटी दिवाली पर भी विफल साबित हुआ। रविवार को पूरे शहर में लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। बाजारों में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम के हालात रखे। सोमवार को दिवाली पर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। जाम से बचने के लिए रूट देखकर निकलें।



धनतेरस के बाद छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी लोगों को लंबा जाम मिला। आबूलेन और बेगमपुल जैसे इलाकों में भीषण जाम की स्थिति देखी गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड पर केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबाल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्टनगर गेट और भूमिया का पुल जैसे स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। इसी तरह, गढ़ रोड पर बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा और तेजगढ़ी चौराहा पर भी दिनभर जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार और कोटला बाजार में भी जाम की समस्या बनी रही। हापुड़ अड्डे से लेकर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक की सड़क पर भी जाम की स्थिति गंभीर थी। भगत सिंह मार्केट में भी भीड़ के कारण यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






एसपी यातायात का बयान



इस संबंध में एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बाजारों में भीड़ होने के कारण वाहनों के संचालन की गति धीमी रही। इसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिसकर्मियों ने कहीं भी अधिक देर तक जाम नहीं लगने दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें