फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे के लिए शादी में गए, महिला हेड कांस्टेबल के घर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हेड कांस्टेबल के घर में चोरों ने लगा दी सेंध
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी में चोरों ने बुधवार देर रात महिला हेड कांस्टेबल के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार दो घंटे के लिए ही शादी समारोह में गया था। इसी अवधि में ही चोरों ने यह वारदात कर दी। लौटने पर पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी।
श्रद्धापुरी सेक्टर तीन स्थित केंद्रीय विहार में अनिता पाल रहती हैं। वह गाजियाबाद में महिला थाने में हेड कांस्टेबल हैं। उनके मुताबिक बुधवार वह एक शादी समारोह में गए थे। वहां से दो घंटे में ही लौट आए। यहां आए तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों से 25 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात यहां नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। उनकी पड़ताल की जा रही है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें