फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किशोरी को ले गया युवक, फोन कर बोला, कश्मीर जा रहा हूं, पुलिस से शिकायत की तो पाकिस्तान में बेच दूंगा

Tue, 03 Sep 2024 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। फोन कर कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो लड़की को पाकिस्तान ले जाकर बेच दूंगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को विशेष संप्रदाय का युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने कॉल कर कहा है कि वह उनकी बेटी को शादी कर कश्मीर ले गया है। अगर पुलिस से शिकायत की तो किशोरी को पाकिस्तान में बेच देगा। परिजनों ने सोमवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन टाडा को शिकायत दी है कि वह दूसरे शहर में मजदूरी करता है। घर पर पत्नी व बच्चे रहते हैं। दो दिन पूर्व पीड़ित मजदूरी के लिए गया था। जब वह शाम के समय घर पर पहुंचा तो जानकारी हुई कि उनकी 17 वर्षीय बेटी लापता है। पीड़ित ने रिश्तेदारी व आसपास बेटी की तलाश की। लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा। जानकारी पर परिजन को पता चला कि फलावदा थाना क्षेत्र का आरोपी उनकी बेटी को ले गया है। परिजन ने धर्म परिवर्तन की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व बेटी को बरामद करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें