फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की

Sat, 22 Feb 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। गांव असगरपुर निवासी एक 28 वर्षीय विवाहित युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक रात को बिना कुछ बताए घर से चला गया था।
विज्ञापन

सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजन बता रहे हैं वह नशा करता था, इसी के चलते परिवार में झगड़ा करता था।
क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी 28 वर्षीय दवकुश पुत्र सुक्खे का शव शुक्रवार की सुबह जंगल में पेड़ में फंदे से लटका मिला।
खेतों पर गई ग्रामीण महिलाओं ने शव को लटका देखा तो परिजनों को बताया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विवाहित था और दो बच्चों का बाप है। वह सूरत में कपड़ों पर कढ़ाई का कार्य करता था।
विज्ञापन

रविदास जंयती पर घर आया था। मृतक की मां आशा देवी का कहना है कि युवक नशे का आदी था। वह लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार को भी वह मानसिक तनाव में था। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें