फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाएं : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाया जाए तथा गोशालाओं की क्षमता में विस्तार किया जाए। नई गोशालाएं बनाएं जाने के लिए मांग और प्रस्ताव तैयार किए जाए। बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में कर एवं करेत्तर, आईजीआरएस, राजस्व वाद, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आदि योजनाओं की समीक्षा के दौरान कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सभी अफसर जनपद स्तर पर प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करें और इसकी समीक्षा करें। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। कमिश्नर ने कहा कि हिंडन नदी को फोकस करते हुए कुछ ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर इस कार्य को आगे बढाए। अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त गरिमा सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें