फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुरम कॉलोनी के सेक्टर एक निवासी गौरव सैनी उम्र (34) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार माधवपुरम सेक्टर 1 के मकान नंबर 255 निवासी गौरव सैनी का सुबह अपनी पत्नी गीता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी गीता अन्य काम करने लगी। इसी बीच गौरव सैनी ने कमरे में जाकर रस्सी से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी गीता कुछ देर बाद कमरे में पहुंची तो गौरव सैनी पंखे से लटका मिला। उसने शोर मचाया तो अन्य परिजन वहां आए और गौरव को नीचे उतारकर डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरव के भाई जितेंद्र ने इस संबंध में ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी ने मौके जाकर जानकारी ली। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि गौरव का अपनी पत्नी गीता से अक्सर झगड़ा रहता था। उनके कोई बच्चा नहीं है। परिजनों ने बताया कि गौरव शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ झगड़ा करता था। रविवार रात भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें