हापुड़ रोड अस्पताल में घायल महिला का हाल-चाल जानने पहुंचे व्यापारी नेता जीतू नागपाल। स्रोत व्याप
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार सवार ने सड़क पर पैदल जा रहीं तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। तीनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला लीलावती के पति प्रदीप की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी प्रदीप ने बताया कि रविवार दोपहर को उसकी पत्नी लीलावती अपनी सहेली प्रियंका व गीता के साथ कोतवाली क्षेत्र के बाजार गई थी। इसी बीच एक कार चालक कई वाहनों को टक्कर मारकर भाग रहा था। आरोपी चालक ने उसकी पत्नी और उनके साथ मौजूद दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हादसे को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर लगने से तीनों महिलाओं की हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के टीम लगा दी गई है।