फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चल रहा था चोरी की बाइक काटने का धंधा, पुलिस छापा मारा, बड़ी मात्रा में चोरी की बाइक मिलीं

विज्ञापन
पुलिस द्वारा बदमाशों के पास से बरामद की गईं चोरी की बाइक। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। गांव बहादरपुर के जंगल में पुलिस को वाहनों कमेला चलता मिला। मौके पर पांच कटी हुई बाइक व पांच ठीक बाइक बरामद की हैं। वहीं मौके से तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी पूरे गिरोह की तलाश में है। जिसके चलते घटना का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नगर व देहात क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय। सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बहादरपुर के जंगल में बड़े पैमाने पर चोरी के वाहनों को काटा जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच कटी हुई बाइक व छह सही बाइक बरामद कीं और थाने ले आई। पुलिस बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का दबोचने में लगी है। हालांकि इस घटना पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। वहीं, किसी की गिरफ्तारी भी नहीं दिखाई गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने भी किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया है।
चार से पांच हजार में खरीदते हैं चोरी की बाइक
जानकारी के मुताबिक वाहनों का कमेला चलाने वाले बदमाश चोरी की बाइक को चार से पांच हजार रुपये में खरीदते हैं। फिर उसे के बाद गांवड़ी, नासरपुर, बहादरपुर के जंगल में कटान कर पार्ट्स को देहात क्षेत्र में ही बाइक मेकेनिकों को बेच देते हैं। पुलिस इस मामले में मेकेनिकों से भी पूछताछ कर सकती है।

पुलिस द्वारा बदमाशों से बरामद की गई चोरी की कटी बाइक।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें