फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला प्रधान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में कराया सैनिटाइजेशन, ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद

Sat, 08 May 2021 06:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के गांव खुदाबक्शपुर माजरा में ग्राम प्रधानी की बागडोर हाथ में आते ही महिला प्रधान ने कार्य करने शुरू कर दिए हैं। महिला प्रधान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में सैनिटाइजेशन कराया है।
विज्ञापन
सहारनपुर के गांव में सैनिटाइज करती महिला प्रधान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के गांव खुदाबक्शपुर माजरा में ग्राम प्रधानी की बागडोर हाथ में आते ही महिला प्रधान ने कार्य करने शुरू कर दिए हैं। महिला ग्राम प्रधान ब्रिजेश ने सबसे पहले ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद ही आशाओं को साथ लेकर गांव की गलियों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में गांव में विकास कार्य कराने के वायदों को पूरा करने में नवनिर्वाचित प्रधान अभी से ही समाज सेवा के कार्य में जुट गए हैं। गांव खुदाबक्शपुर माजरा में नवनिर्वाचित महिला प्रधान ब्रिजेश पत्नि पप्पू सिंह कोरोना वायरस महामारी से ग्रामीणों का बचाव करने के लिए आशा उर्मिला रानी व कमला को साथ लेकर खुद चौका-चुल्हा छोड़कर गांव की गलियों में उतर आई हैं। महिला प्रधान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव को सैनेटाइज करने के लिए पूरे गांव की गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। वहीं महिला प्रधान को छिड़काव करते देख ग्रामीणों में गांव में विकास होने की काफी उम्मीद जगी है।

ग्रामीण धर्म सिंह, सुंदर सिंह, मीनू राणा, सोनू, सतपाल का कहना है कि गांव की प्रधानी की बागडोर संभालते ही महिला प्रधान को गलियों में काम करते देखकर गांव में अब विकास होने की काफी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


उधर, प्रधान ब्रिजेश देवी ने बताया कि गांव की जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

बेबसी: तड़प-तड़कर दम तोड़ रहे मरीज, ऑक्सीजन की कमी से तीन की मौत, अपनों के लिए भटक रहे परिजन

यादों में चौधरी अजित सिंह: नहीं थम रहे किसानों के आंसू, ताउम्र के लिए दिल में रह गई ये टीस, सरकार से की बड़ी मांग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें