फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में कई गुना बढ़ गया गंगा का जलस्तर, एसडीएम ने कहा बाढ़ जैसा खतरा नहीं

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। गंगा में बढ़े जलस्तर को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, बाढ़ चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की गई। एसडीएम ने बताया कि गंगा के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ जैसा खतरा नहीं है। शाम चार बजे बिजनौर बैराज से 1.10 लाख और रात नौ बजे 1.8 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार से छोड़े गए 1.80 लाख क्यूसेक पानी को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम कमलेश गोयल ने तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके जैन के साथ फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम के मुताबिक हरिद्वार से छोड़ा गया पानी बिजनौर बैराज से कम करके आगे छोड़ा जा रहा है। गंगा का जलस्तर सामान्य है और अभी क्षेत्र में बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं हैं। वहीं, सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कमजोर तटबंधों को मजबूत करने और कटान को रोकने के लिए बल्लियों की ठोकर लगाने की बात कही। वहीं, बाढ़ चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की। जिससे हर समय की स्थिति पता हो सके। जिससे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व शासन को भेजी जा सके। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पियूष बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बैराज से गंगा में 1.10 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है। वहीं , रात में यह जलस्तर 1.8 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं, हरिद्वार से रात में मात्र 83 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज दर्ज हुआ। वहीं दूसरी ओर एक साथ कई गुना बढ़े जलस्तर से ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। जायजे के दौरान फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध पर राजस्व विभाग के अधिकारी गौरव कुमार, जितेंद्र वर्मा व ग्रामीण नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
जलालपुर जोरा के जंगल में पहुंचा पानी
जलालपुर जोरा के जंगल में कुछ ग्रामीण गंगा के किनारे खेती करते है बृहस्पतिवार को अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से उनके खेतों में पानी भर गया। वहीं, उन चार लोगों में से एक वृद्ध पानी को देखकर घबरा गया और घर जाने से मना करने लगा। उनके साथ के लोगों ने वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला। किसानों के मुताबिक सभी खेतों में काम कर रहे थे। हालांकि पानी का बहाव तेज नहीं था।

हस्तिनापुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर। - फोटो : MAWANA

गंगा का जल स्तर पर बढ़ने पर तटबंध का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें