फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता से नौ लाख के स्टांप लूटे

विज्ञापन
बिजनौर में चांदपुर-धनौरा रोड पर स्टाम्प विक्रेता के साथ हुई लूट का मौके पर जाकर जानकारी लेते एसडी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर में स्टांप विक्रेता से नौ लाख के स्टांप और नकदी लूटी
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। धनौरा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने स्टांप विक्रेता से करीब नौ लाख रुपये कीमत के स्टांप और साठ हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर स्टांप विक्रेता को तमंचे की बट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
लूटपाट के शिकार हुए पवन मित्तल मोहल्ला कटारमल के रहने वाले हैं और धनौरा तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। वे बृहस्पतिवार सुबह अपनी कार से धनौरा जा रहे थे। कार गांव खानपुर निवासी ड्राइवर राहुल चला रहा था। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे चांदपुर-धनौरा रोड पर गांव दरबाड़ा व बबनपुरा पुलिस चौकी के बीच पीछे से आ रही वैगनआर कार ने ओवर टेक कर उनकी कार रुकवा ली। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ड्राइवर पर तमंचा तानकर उसके ऊपर मिर्च डाल दी और कार में पीछे बैठे पवन मित्तल से ब्रीफकेस छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाश ने पवन को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद ब्रीफकेस छीन कर वैंगनआर कार में बैठे अपने साथियों को दे दिया। ब्रीफकेस में करीब 60 हजार की नगदी, नौ लाख के स्टांप, रजिस्टर आदि कागजात थे। वारदात के बाद बदमाश धनौरा रोड से फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों को थी मोटी रकम होने की सूचना
चांदपुर (बिजनौर)। जिस चांदपुर-धनौरा रोड हाईवे पर वारदात हुई, उस पर हर समय काफी ट्रैफिक रहता है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को स्टांप खरीदने का दिन नियत है, यही जानकारी बदमाशों के पास भी होगी। जिसके चलते उन्होंने वारदात की, लेकिन पवन मित्तल ने बुधवार को ही नकदी जमा करा दी थी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े व्यस्त रोड पर हुई लूटपाट से इलाके में दहशत है। घायल स्टांप विक्रेता बबनपुरा पुलिस चौकी पर घटना की सूचना देकर धनौरा तहसील चले गए। लूट की सूचना पर स्टांप विक्रेता के भाई भी धनौरा पहुंच गए और उन्हें अपने साथ लेकर चांदपुर आए। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पवन मित्तल से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम घनश्याम वर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें