फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार सोता रहा, चोर सामान समेटते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार सोता रहा, चोर सामान समेटते रहे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में बृहस्पतिवार को चोरों ने फिर जनरेटर कारखाने पर धावा बोल दिया। चोरों ने आफिस में बैठकर पानी पिया और बिना किसी डर के चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय चौकीदार सोता रहा और चोर सामान सपेटते रहे।
जाकिर कालोनी निवासी हसीन का जेनरेटर रिपेयरिंग का कारखाना है। बृहस्पतिवार आधी रात चोरों ने कारखाना खंगाल दिया। कारखाने का चौकीदार सोया था। सुबह उठने के बाद उसने अपने मालिक को वारदात की जानकारी दी। कुछ ही देर में हसीन अपने बेटे सलमान के साथ पहुंचे। पुलिस को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीन ने बताया कि जेनरेटर की सात बैटरी के अलावा एक लेपटॉप, एलसीडी स्क्रीन, गार्ड का मोबाइल व 70 हजार रुपये चोर ले गये हैं। कारखाने के अंदर लगे कई कैमरे चोरों ने तोड़ दिये थे। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर खंगाली तो उसमें एक चोर कैमरा तोड़ता कैद हुआ। उसने मुंह पर कपड़ा लपेटा था। चौकीदार ने पूछताछ में बताया कि जिस वक्त चोरी हुई, वह दवाई खाकर सोया हुआ था। हसीन ने लिसाड़ीगेट थाने में चोरी की तहरीर दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से लोगों में रोष व्याप्त है। जिस जगह यह चोरी हुई, उससे चंद कदम की दूरी पर जाकिर कालोनी पुलिस चौकी बताई जा रही है। एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा चोरियों से पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें