फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण परिवार ने गांव छोड़ा

विज्ञापन
नहा ली गांव से महेश शर्मा का परिवार पशुओं को डीसीएम में भरकर ले जाते हुए - फोटो : SARDANA
विज्ञापन

सरधना के नाहली गांव निवासी ब्राह्मण परिवार ने जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाते हुए सोमवार को गांव छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली व डीसीएम में सामान व पशुओं को लादकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिस कारण वह नाहली से जिटौली में आ गए हैं। उधर पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन


कोवताली क्षेत्र के नाहली गांव में एक ब्राह्मण परिवार रहता हैं। स्वर्गीय राजवीर के परिवार में पत्नी बिमलेश व बेटा महेश शर्मा, शिवकुमार, कुलदीप हैं। तीनों भाईयों का आरोप है कि आबादी से सटी हुई उनकी 1730 मीटर भूमि है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों का कब्जा है। उनकी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा हैं। महेश के मुताबिक उनके इस मामले में गांव के अंकित ने पेरोकारी की तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसकी रिपोर्ट दर्ज है।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी जमीन तो कब्जा मुक्त कराई नहीं बल्कि उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। सोमवार को शिवकुमार, कुलदीप, महेश तीनों भाई घर का सामान व पशुओं को लेकर जिटौली गांव चले गए।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ पंकज कुमार ने बताया कि परिवार जिसे खुद की बता रहा है वह सरकारी भूमि है। उस पर कब्जा कैसे होने दिया जा सका है। वहीं गांव से चले जाने की कोई जानकारी उनके पास नहीं है, मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें