फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
 देशभक्ति के तरानों पर झूमने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्कूलों ने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 13 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी नृत्य के अभ्यास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम में स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेकर आजादी का जश्न मनाएंगे। आयोजनों की शृंखला में 13 अगस्त को होने वाले इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे से होगी।
प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हर समूह को प्रस्तुति के लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा। एक समूह में कम से कम 10 व अधिकतम 15 प्रतिभागी ही होने चाहिए और एक स्कूल से केवल एक ही एंट्री मान्य होगी। डांस प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी जाएगी। सीनियर ग्रुप में 21 हजार, 11 हजार व 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार होगा। पंजीकरण कराने के लिए फोन नंबर 9897551109 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

तीज क्वीन प्रतियोगिता में जल्द कराएं पंजीयन
मेरठ। तीज क्वीन प्रतियोगिता के लिए महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगातार महिलाएं पंजीयन करा रही हैं। अभी भी मौका है प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तत्काल पंजीयन करा लें।
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीज क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन 8 व 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे होंगे। 10 अगस्त को फिनाले के प्रतिभागियों के लिए डांसिंग कार्यशाला व ग्रूमिंग सेशन का आयोजन होगा। ऑडिशन में शॉर्ट लिस्ट होने वाली प्रतिभागी 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे होने वाले फिनाले में भाग लेकर तीज क्वीन का खिताब जीतेंगी। ऑडिशन से लेकर फिनाले तक के सभी आयोजन गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस होंगे। आयोजन में शहर के किसी भी वर्ग की महिलाएं व युवतियां भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये हैं प्रतियोगिता के नियम
- प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।
- पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, पंजीयन निशुल्क है।
- प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, धार्मिक व लोक संगीत एवं लोकगीत है।
- प्रतियोगिता में तीन राउंड पहला कैटवॉक, दूसरा प्रस्तुति (नृत्य, गायन, मिमिक्री कोई भी प्रस्तुति) व तीसरा साक्षात्कार राउंड होगा।
- तीज क्वीन प्रतियोगिता के पंजीकरण के लिए 9897551109, 8218337007 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें