फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया, कोर्ट से जारी हुए थे गैर जमानती वारंट, अब तीन को भेजा जेल

Tue, 13 Dec 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। बताया गया कि कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, जिसके लिए पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में रमाला के किरठल गांव में थाना पुलिस व जीआरपी फतेहपुर की टीम के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। जिसमें रमाला थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


फतेहपुर जीआरपी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में किरठल निवासी आशीष के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। वहीं मंगलवार को आरोपी आशीष को गिरफ्तार करने के लिए जीआरपी के एसआई अरविंद कुमार रमाला थाना पुलिस के साथ किरठल गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आशीष के पिता धनपाल व दो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और उनसे हाथापाई कर आरोपी आशीष को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। 

थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष को छुड़ाने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी धनपाल व दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


आशीष व उसके पिता के खिलाफ दर्ज है धोखाधड़ी का मुकदमा
थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि किरठल गांव निवासी आशीष के खिलाफ बड़ौत कोतवाली व फतेहपुर जीआरपी थाने में धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हैं। फतेहपुर जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे में धनपाल भी आरोपी है। जिसमें नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें