मेरठ में मोहिउद्दीनपुर मिल चलवाने की मांग को लेकर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठे गए हैं। गन्ना आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर चीनी मिल संचालन का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मिल नहीं चली।
मेरठ के परतापुर स्थित मोहिउद्दीनपुर मिल चलवाने की मांग को लेकर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठे गए हैं। मोहिद्दीन पुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। मंगलवार को किसानों ने इकट्ठा होकर दिल्ली मेरठ हाईवे जाम कर दिया। सभी किसान हाईवे पर सड़क के बीच दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बता दें कि 26 नवंबर को मोहिद्दीन पुर चीनी मिल की टरबाइन खराब हो गई थी चीनी मिल प्रशासन अब बिजली से मिल को चलाना चाहता है। इसकी तैयारी चल रही है गन्ना आयुक्त ने भी एक सप्ताह के भीतर चीनी मिल संचालन का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी चीनी मिल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जिसके कारण सोमवार को भी किसानों ने चीनी मिल में प्रदर्शन किया था।
नाराज किसानों ने मंगलवार को सुबह मोतीपुर चीनी मिल के बाहर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे जमकर हंगामा हुआ।