उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक किसान ने ऐसा काम किया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। किसान ने भैंस की मौत होने पर तेरहवीं मनाई। इस मौके पर गांव व आसपास के गांव वालों के लिए दावत का कार्यक्रम भी रखा गया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगली स्लाइडों मे ंदेखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 5
भैंस की तेरहवीं मनाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
बहसूमा क्षेत्र के गांव मौहम्मपुर शकिस्त निवासी किसान ने भैंस की मौत होने पर तेरहवीं मनाई। इस दौरान भैंस की फोटो रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बहसूमा के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त निवासी किसान सुभाष ने बताया कि उनकी 32 साल की भैंस की बीमारी के चलते मौत हो गई। गुरुवार को उसकी तेरहवीं मनाई गई।
विज्ञापन
3 of 5
बेटे के साथ किसान सुभाष
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष ने आसपास के गांव वालों को आमंत्रित कर दावत भी दी। बाद में भैंस को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सतप्रकाश, नरेंद्र, नेपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, अरविंद खगवाल, मस्तराम, सतपाल आदि रहे।
4 of 5
भैंस की फोटो के आगे श्रद्धांजलि देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
किसान सुभाष ने ढोल नगाड़ों के साथ भैंस का अंतिम संस्कार किया गया था। 13 दिन बीत जाने के चलते किसान सुभाष ने उसकी धूमधाम से तेहरवीं मनाई। वहीं भैंस के चित्र पर पुष्प डालकर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
किसान सुभाष का कहना है कि वह भैंस को परिवार की तरह मानता था। उसकी भैंस उसके यहां 27 बार बच्चे दे चुकी थी। वहीं मौत के बाद तेरहवीं में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें