फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मामूली विवाद को लेकर सभासद की पत्नी के साथ मारपीट, थाने में महिलाओं का जमकर हंगामा

Thu, 05 Sep 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के विरोध को लेकर मोहल्ले के लोगों ने ही सभासद की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। थाने में दोनों पक्षों की महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सभासद की ओर से मारपीट की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर, मोहल्ले के गणमान्य लोगों की ओर से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन


मोहल्ला जैननगर में नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका मोहल्ले के ही कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इस मामले में पूर्व में भी विवाद हुआ था, जिसे लेकर नगर पालिका में ईओ के समक्ष समझौता वार्ता के दौरान सड़क निर्माण का विरोध करने वाले लोगों ने सभासद मनोज से मारपीट कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। गुरुवार की सुबह फिर से सड़क निर्माण को लेकर विवाद हो गया। इस बार भी सड़क निर्माण का विरोध करने वाले लोगों ने सभासद मनोज की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों की महिलाए पहुंचीं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने उन्हें बामुश्किल शांत किया। सभासद मनोज ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। थाने में मोहल्ले के गणमान्य लोग आपस में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें