फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी समय पर नहीं धूलने पर युवक को दी थर्ड डिग्री, पीड़ित ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 04 Mar 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली ‘खाकी’ का बुलंदशहर जनपद में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां डिबाई कोतवाल ने देर से कपड़े धुलकर देने पर युवक को थर्ड डिग्री दी। हालत बिगड़ने पर युवक से जबरन समझौता लिखवा लिया। पीड़ित ने एसएसपी बुलंदशहर से शिकायत की। मामले में सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को आईजी से न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के कस्बा व थाना डिबाई निवासी मुकेश कुमार पुत्र अमर सिंह पेशे से धोबी है। थाने के पास उसकी दुकान है। कई सालों से वह पुलिसकर्मियों के कपड़े धोने का काम कर रहा है। 26 फरवरी की सुबह मुकेश के पास कोतवाल अखिलेश गौड़ का फोन आया तो वह तुरंत उनकी वर्दी लेकर पहुंच गया। आरोप है कि एक दिन देर से वर्दी लेकर पहुंचने पर कोतवाल ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर कोतवाल ने जमकर पीटा। पिटाई के दौरान कान से खून निकलता देख कोतवाल घबरा गए। बाद में उसे दवा भी दी। 

यह भी पढ़ें: परिवार का लाडला था आफताब, बनना चाहता था डॉक्टर, दिल्ली हिंसा में गई जान, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि उसने सीओ ऑफिस में लिखित शिकायत की तो अगले दिन कोतवाल ने उसे हिरासत में ले लिया। जबरन कागज पर लिखवाया कि उसे चोट गिरने से लगी है। 28 फरवरी को पीड़ित ने एसएसपी बुलंदशहर से न्याय की गुहार लगाई। कई दिन बाद भी आरोपी कोतवाल पर कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने एसएसपी बुलंदशहर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें