फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई कब्जे की ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें दर्ज की गईं। केवल पांच शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। मुख्य शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर रहीं। एडीएम एफ सुभाषचंद प्रजापति, एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने शिकायतें सुनी। शिकायतकर्ता कुलंजन के सराफत ने चक की पैमाईश कराने, मछरी के राकेश ने दबंगों द्वार पेड़ काटने, कालंद के सतबीर व सुधीर आदि ने क्षतिग्रस्त नाली बनवाने, वलीदपुर के इंद्रपाल ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, अलीपुर के सुनील ने जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, सकौती के अर्जुन ने तालाब की सफाई कराने की मांग की। लंबित 7 शिकायतों में पांच निस्तारित हो सकी। तहसीलदार अवनीश कुमार ने भी शिकायतें सुनी। संबंधित कर्मचारियों को निस्तारण के लिये निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें