फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जून से शुरू होगा वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट

विज्ञापन
इकरार अहमद....सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वाणी गोयल मेमोरियल द्वितीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर बैठ
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सात जून से वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत की जाएगी। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी बुधवार को काॅलेज परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रबंध समिति के सदस्यों व आयोजन समिति के सदस्यों ने दी।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गोयल ने बताया कि वाणी गोयल की याद में यह प्रतियोगिता कराकर बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बालक एवं बालिकाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट शनिवार 7 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई रहेंगे। फाइनल मुकाबले के बाद कैंट विधायक अमित अग्रवाल खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। दोनों वर्गों के मैच अलग-अलग समय पर होंगे। वार्ता के दौरान प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह, जिला हॉकी सचिव प्रदीप चिन्योटी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी तेजयमुल, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें