फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर को कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। लगातार तापमान बढ़ने व लोड अधिक होने के कारण खरखौदा बिजली घर पर लगे ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर व सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है। विद्युत उपखंड अधिकारी का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर को ठंडा नहीं किया गया तो वह फूंक सकता है।
विज्ञापन


खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी जितेंद्र वर्मा के अनुसार वातावरण का लगातार तापमान बढ़ रहा है। उधर बिजली घर पर लगे ट्रांसफार्मर लोड अधिक होने के कारण पहले ही हीट हो रहे हैं और ऊपर से सूरज की गर्मी के कारण तापमान और अधिक बढ़ रहा है। मानकों के अनुसार बिजली घर पर लगे ट्रांसफार्मर का तापमान 80 से 85 डिग्री सेंटीग्रेड तक होना चाहिए लेकिन जो ट्रांसफार्मर पुराने हो जाते हैं उनका तापमान से भी कम होना चाहिए। खरखौदा विद्युत केंद्र द्वितीय पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर पुराना हो चुका है। ट्रांसफार्मर का तापमान नियंत्रित करने के लिए रविवार को दो कूलर लगाने पड़े और अर्थिंग रॉड में भी बार-बार सबमर्सिबल चला कर पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें