फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के आतंकी संदीप की मां ने कैमरे पर दिया बड़ा बयान, बेटे के खिलाफ बोलीं...

Thu, 13 Jul 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संदीप की मां और भाभी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर के आतंकी संदीप शर्मा की मां प्रेमवती ने कैमरे के सामने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने मन में देश प्रेम की भावना रखते हुए आतंकी बेटे के खिलाफ कई बड़ी बातें कहीं। संदीप की मां ने कहा कि ऐसा बेटा भगवान किसी को न दे। ऐसे बेटे से तो बेऔलाद ही अच्छे थे। पुलिस को संदीप के बारे में वह सब कुछ बता दिया है, जितना उसके बारे में जानती हूं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ से संदीप की मां और भाभी आजिज आ गई हैं। उनका कहना है कि मोहल्ले में लोग उन्हें शक की नजरों से देख रहे हैं।       
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संदीप शर्मा के पकड़े जाने के बाद शहर की न्यू अंकित विहार कॉलोनी से उसकी मां प्रेमवती और भाई प्रवीण  और भाभी रेखा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस के अलावा एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। देर रात मां और भाभी को छोड़ दिया गया।

लश्कर का आतंकी संदीप
मंगलवार को भाई प्रवीण को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अमर उजाला ने संदीप की मां और भाभी से खास बातचीत की। दोनों ने कहा कि हम  किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रहे हैं। मां प्रेमवती ने कहा कि बेटा ऐसा निकलेगा, सोचा भी नहीं था।  वर्ष 2013 के बाद से वह कभी मुजफ्फरनगर नहीं आया। बीच में बेटे से जब भी फोन पर बात हुई, तो उसने खुद को जम्मू-कश्मीर में वेल्डर होने की बात बताई। मां का कहना है कि बेटे ने कभी उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं भेजी। मां ने कहा कि सरकार बेटे को जो सजा देना चाहिए दे, उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा। भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे। ऐसे बेटे से तो बेऔलाद ही अच्छे थे। मां ने कहा कि बेटे के बारे में जानकारी होने के बाद से घर में चूल्हा तक नहीं जला है। लोग उन्हें शक की नजरों से देख रहे हैं। पुलिस बार-बार उनसे पूछताछ के लिए आ रही है। उसने कहा कि अगर उन्हें पहले से बेटे के बारे में आतंकी बनने की जानकारी होती, तो वह खुद पुलिस को इसकी इत्तला करती।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद संदीप के भाई को छोड़ा
जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी संदीप शर्मा की मां और भाभी को पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को ही छोड़ दिया था। इस मामले में पूछताछ करने के बाद संदीप के भाई प्रवीण शर्मा को पुलिस ने मंगलवार सुबह छोड़ दिया। 

जम्मू-कश्मीर में संदीप शर्मा के पकड़े जाने के बाद उसकी मां प्रेमवती, भाभी रेखा और भाई प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदीप के परिजनों को छोड़ दिया है। सोमवार रात को उनके मकान पर पुलिस बल तैनात किया था। मंगलवार को पुलिस बल हटा लिया गया। मंगलवार सुबह प्रवीण अपने घर आया और मां, पत्नी, बच्चों से मिलकर चला गया। संदीप की मां और भाभी दोनों बच्चों के साथ मकान में ही रहीं। उधर, संदीप के आतंकवादी होने की जानकारी मिलने से मोहल्ले वालों ने भी उसके परिजनों से किनारा कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद घर लौटे परिजनों से पड़ोसियों ने दूरी बनाए रखी। कोई भी उनका हालचाल जानने उनके पास नहीं आया, जिससे संदीप के परिजन काफी आहत दिखाई दिए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें