फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को स्कूल छोड़ने गया किशोर हुआ लापता, फुटेज खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सेंट जोंस स्कूल में मां को छोड़ने गया 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इसके बाद परिजनों ने किशोर की तलाश की। पता नहीं चलने पर थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस परिजनों के साथ मिलकर किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कमिश्नर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी पार्वती स्कूल में काम करती हैं। उनका बेटा क्रिश सोमवार सुबह स्कूटी से मां को छोड़ने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों किशोर के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर किशोर का नंबर बंद आ रहा था।
इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों से जानकारी ली। कुछ पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटा एक विषय में फेल हो गया था। इसका कंपार्टमेंट भी भरवा दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोर भगत चौक की ओर फोन पर बात करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें