फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने रसगुल्ला एवं दूध के नमूने लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर/सरधना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को गांव जसड़ सुलताननगर में मिलावटी मिठाई, मावा एवं खाद्य तेल आदि के विरुद्ध छापा मारा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, उमेश कुमार एवं सुमन पाल आदि शामिल रहे। इन्होंने गुफरान की भट्ठी से रसगुल्ले के नमूने लेकर सील किए। इसकी जानकारी पाकर अन्य भट्ठी संचालक मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर फरार हो गए। हालांकि क्षेत्र में टीम के आने की जानकारी पाकर भट्ठी संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने भट्ठी संचालकों को गंदगी के लिए चेताया। नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरधना तहसील क्षेत्र में खाद्य निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने नवबगढ़ी में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, उमेश कुमार व सुमनपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रसगुल्ले एवं मिठाई एवं खाद्य तेल आदि के नमूने लिये। जिसमें खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मावा, खाद्य तेल, रंगीन मीठे खिलौने, मिठाइयों आदि के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। जिसमें सरूपुर क्षेत्र के जसड़ स्थित गुफरान की रसगुल्ला निर्माण इकाई का निरीक्षण कर रसगुल्ला एवं दूध के नमूने जांच लिये। सुनील कुमार ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें