लावड़। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मानदेय नहीं मिलने पर शनिवार को जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्हें पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला है। वहीं, त्योहार सिर पर हैं। ऐसे में उनके सामने संकट और गहरा गया है।
नगर पंचायत लावड़ में 57 कर्मचारी ठेके पर कार्यरत हैं। उन्हें दो माह से मानदेय प्राप्त नहीं हो सका है। जिस कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट है। इस मामले में उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह से शिकायत की। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को जल्द मानदेय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले यदि उन्हें मानदेय प्राप्त नहीं हुआ तो वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि ठेकेदार से बात कर जल्द कर्मचारियों को मानदेय दिलाया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र कुमार, जुलकरनैन, कपिल भारद्वाज, शादाब, अरशद, ज्योति, विजयलक्ष्मी, विक्की, नरेश आदि मौजूद रहे