मुंडाली गांव में बकाया जमा कराने पहुंची थी टीम, विद्युत चोरी की जांच के दौरान हुई वारदात
-पहले से विद्युत चोरी का मामला दर्ज है आरोपी पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली गांव में बकाया जमा कराने पहुंची विद्युत निगम ने घर में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ ली। आरोप है कि जांच के दौरान मकान मालिकने अपने दो बेटों के साथ लाइनमैन से मारपीट की। टीम को जान से मारने की धमकी दी और कार्य में बाधा डाली। अवर अभियंता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज है।
मुंडाली थाने पर अवर अभियंता विपिन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि मुंडाली गांव निवासी मुस्तकीम पर जून माह में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन पर 14721 रुपये बकाया भी था। उसका कनेक्शन काटा गया थ। उस बकाया धनराशि को जमा कराने के लिए वह बृहस्पतिवार शाम को मुस्तकीम के घर पहुंचे तो देखा कि उसने एलटी लाइन पर दो को तार डालकर अवैध तरीके से विद्युत चोरी की जा रही थी ।
चेक करने के लिए पिंटू लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाया गया। आरोप है कि मुस्तकीम अपने दो पुत्रों के साथ छत पर पहुंच गया और सभी लाइनमैन को घसीटकर नीचे ले गए और मारपीट की। विद्युत टीम के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली। अवर अभियंता ने गाली गलौज, मारपीट जान से मारने की धमकी सरकार कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिक दर्ज कराई है सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया प्राथमिक दर्ज की गई है कार्रवाई की जा रही है