बिजनौर। क्रिसमस पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। टीम ने नूरपुर, नहटौर सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित बेकरी में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। छापेमारी कर केक, पॉव, बिस्किट, मैदा, टोस्ट, रस्क, लड्डू, क्रीमरोल आदि की गुणवत्ता परखने के लिए 13 नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई रखने के रखने के निर्देश दिए।
जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, मिलावट को रोकने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह, खाद सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, अनिल कुमार, शंभू दयाल, डीके वर्मा, रेनू सिंह, अनुपम यादव मौजूद रहे।