बिजनौर, स्योहारा। बंद फाटक से तीन युवकों द्वारा बाइक नीचे से निकाले जाने का विरोध करने पर युवकों ने गेट मेन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने एक युवक को हिरासत में लिया जबकि दो युवक मौके से भाग गए। रविवार की रात्रि सात बजे स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक बंद था और एक ट्रेन फाटक के बीच में खड़ी थी। दूसरी ट्रेन आने के लिए सिग्नल हो रखे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक रेलवे लाइन पार करते हुए फाटक के नीचे से बाइक निकालने लगे। गेटमैन रमाकांत मीना ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने केबिन में जाकर गेटमैन से गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया। गेटमैन ने उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। संवाद