फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के बहाने महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मां-बेटे के इलाज के बहाने तांत्रिक द्वारा 32 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेटे को बेचने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका छह वर्ष का एक बेटा है, जिसकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। किसी ने उसे बताया कि उसके बेटे पर ऊपरी असर है। उसने उसे शौकीन गार्डन में ही रहने वाले एक तांत्रिक का पता दिया। वह बेटे को तांत्रिक के पास लेकर पहुंची। तांत्रिक ने उसके बेटे के साथ-साथ उस पर भी ऊपरी असर बता दिया। महिला ने तांत्रिक से इलाज की बात कही तो उसने उसे कमरे में बुलाकर तंत्र विद्या की। महिला को अपनी तंत्र विद्या के जरिये बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसको उसी कमरे में काफी दिनों तक बंधक बनाए रखा और आए दिन दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने इसी दौरान उसके बेटे को भी बेच दिया। जब उसको इस बारे में पता चला तो वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें