फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आनंद विहार की गलियों में 40 दिन से भरा है पानी

विज्ञापन
बिजनौर में आनंद विहार कालोनी में भरे नाले के गंदे पानी से निकलते बाइक सवार। स्रोत मोहल्लेवासी
विज्ञापन
बिजनौर। आनंद विहार कॉलोनी की गलियों में 40-45 दिनों से पानी भरा है। कॉलोनी के लोग परेशान हैं लेकिनजिम्मेदार अफसर बेखबर हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रसीदपुर गढ़ी ग्राम पंचायत में आने वाली इस कॉलोनी में पिछले डेढ़ महीने से पानी भरा हुआ है। हालत ये है कि नालियों से पानी गलियों की सड़क पर बह रहा है। छात्र छात्राओं को भी दिक्कत होती है। कॉलोनी के लोग गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध से परेशान हैं।
कॉलोनी के निवासी संतोष देवी, सचिन कुमार, राजा, दीपक कुमार आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी का पानी चक्कर रोड के नाले में गिरता है,लेकिन अब इस नाले की सफाई नहीं होने की वजह से कॉलोनी के पानी की निकासी बंद हो गई है। करीब डेढ़ महीने से सड़कों पर पानी भरा है। जिसकी शिकायत पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से भी की गई। मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गंदा पानी सड़क पर जमा होने की वजह से संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बोले कि अब सर्दी में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा। क्योंकि बरसात में पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें