फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सैनिक सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी भारतीय सेना के जवान नितिन का शव दो दिनों के बाद सोमवार को गांव पहुंचा। सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भारत माता की जय और वीर नितिन अमर रहे के नारों के साथ सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।नितिन की अंतिम विदाई के समय सेना की ओर से सब एरिया की सिख रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट अमित प्रकाश के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जगह-जगह अमर शहीद नितिन को शत-शत नमन के पोस्टर-बैनर देखने को मिले। हालांकि, इस अवसर पर कोई स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, इस पर ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद मिर्जापुर के अघवार व झिंगुरा के बीच रेलवे लाइन पर 33 वर्षीय आर्मी के जवान नितिन कुमार का शव मिला था। शव की पहचान होने के बाद मेरठ में उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार नितिन असम में तैनात थे। वह होली पर्व के अवसर पर अपनी यूनिट से छुट्टी लेक घर लौट रहे थे। दो दिन बाद सोमवार को सैनिक का शव उनके घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। गांव के समीप स्थित उनके खेत पर ही सैनिक को अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। वहीं मृतक के भाई चिक्की कुमार और लेफ्टिनेंट अमित प्रकाश के साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल शर्मा, ग्राम प्रधान अनुज भाटी, पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें