फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और उसके परिजनों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही और उसके परिजनों को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

सरधना। नाली के विवाद में जुल्हेड़ा गांव में दबंग लोेगों ने यूपी पुलिस के सिपाही व उसके परिवार के साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व नाली के विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही ललित पुत्र रामपाल के परिवार के साथ गांव के लोगों का विवाद हो गया था। इस घटना का पता चलने के बाद सोमवार को ललित छुट्टी लेकर अपने घर आया। उसने देर शाम दबंग लोगों के यहां इसका विरोध किया। आरोप है कि दबंग लोगों ने उसे घर में बंधक बनकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि जानकारी पर पहुंचे परिजनों को भी दबंग लोगों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में ललित के अलावा उसका पिता रामपाल, रिंकू, योगेंद्र, सोनिका व महेश घायल हो गए। किसी तरह सभी ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। रात में ही घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें