फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी पुलिस की शुक्रवार रात अफजलपुर पावटी के जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। देर रात तक पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगी रही। पकडे़ गए बदमाश पर एक दर्जन से अधिक लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
जानी पुलिस शुक्रवार रात मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मेरठ की ओर से आए दो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों बाइक सवार बागपत मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने गांव अफजलपुर पावटी के जंगल में बाइक छोड़कर खेतों में भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू की, जो देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी पांचली में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ में अपना नाम सचिन पुत्र सुभाष निवासी गांव कलंजरी बताया है। फरार बदमाश का नाम लीलू बताया है। सचिन पर हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर में एक दर्जन से भी अधिक लूट व अन्य मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइक दो माह पूर्व कलंजरी मार्ग से लूटी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें