फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से निकाली सिल्ट बनी मुसीबत

विज्ञापन
गांव धनतला के सामने सड़क पर फैली तालाब की सिल्ट से फिसलें ट्रक। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। मोहिउददीनपुर संपर्क मार्ग पर मौजूद गांव धंतला को सांसद राजेंद्र अग्रवाल में गोद ले रखा है। इस गांव सांसद निधि समेत अन्य निधि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां तालाब की सफाई भी कराई जा रही है। ठेकेदार ने तालाबों से निकली सिल्ट खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर रोड पर गांव के सामने दोनों ओर डाल दी। इससे ऊंचे-ऊंचे ढेर लगा दिए। यहां बृहस्पतिवार रात्रि में बरसात होने पर सिल्ट बहकर सड़क पर फैल गई। इससे फिसलन उत्पन्न हो गई। उधर, दिल्ली रोड से हापुड़ जाने वाले भारी वाहन रात्रि में इसी रोड से निकलते हैं। इससे वाहन फिसलने से अनियंत्रित हो गए। जिसके चलते वे सड़कों से उतरकर खाई में खडे़ पेडों से टकरा गए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक भारी वाहन चपेट में आ गए। हालांकि इन हादसों में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरी रात बड़े हादसे का अंदेशा बना रहा। उधर, पुलिस ने भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उधर, पुलिस ऐसी घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें