फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरएसएस ने शहर में 200 स्थानों पर किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूर्वी और पश्चिमी मेरठ महानगर में 200 से अधिक स्थानों पर योग कराया गया। शिवाजी रोड स्थित शंकर आश्रम में लगने वाली सुभाष शाखा में योगाचार्य अनुज कुमार ने स्वयंसेवकों को योग और आसन कराए। सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मेरठ कॉलेज में रविवार को महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल विक्टोरिया पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। एक योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें वंश दीप, निशु, दिव्या, राधिका सैनी व इंदु शेखर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा भवन में रविवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने स्वयं योगाभ्यास करके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : डॉ. सुनील
मोदीपुरम। रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है। योग विशेषज्ञ संतोष जैन और राशी जैन ने अपनी टीम के साथ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें